बुधवार, 23 नवंबर 2016

रूप विस्तार चरण 9

ब्रम्ह को अधिक सक्षमता से प्रगट करने वाले स्वरूपों की गणना को और आगे बताते हुये गुरु योगेश्वर श्रीकृष्ण अर्जुन से बताये कि नागाओं में मैं अनंत हूँ, जल में रहने वालों में मैं वरुण हूँ दिवंगत हुये पूर्वजों में मैं आर्यमा हूँ, कानून और व्यवस्था के रक्षकों में मैं यम हूँ । 
एक संदेश
इस रूप संसार का स्वरूप विषय चेतना का फल होता है । इस संसार के प्रपंचो का विस्तार मस्तिष्क की चेतना का फल होता है । इन समस्त अविद्या विस्तार से मुक्ति आत्मबोध का फल होता है । ज्ञान का फल मोक्ष होता है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें