शुक्रवार, 5 जून 2015

कर्म और अकर्म : चरण 2

गुरू योगेश्वर श्रीकृष्ण अर्जुन से कहे कि पहले कर्म को जानो, पुन: त्रुटिपूर्ण कर्म को जानो फिर अकर्म को जानो । इन सब से कठिन होगा जानना कि कर्म करने की सही विधि क्या है । व्याख्याकार कहता है कि सामान्य मनुष्य सही कर्म और उसे करने की सही कर्म विधि नहीं अपना पाता है । कुछ तत्कालीन परिस्थितियाँ, कुछ पुरातन मान्यतायें, कुछ उसके अपना विवेक यह सभी मिलकर मनुष्य को अस्पष्ट स्थिति का सामना कराते हैं । ज्ञानी पुरुष इस प्रकार के अस्पष्ट अनिश्चितता का निवारण अपरिवर्तनीय सत्य को आधार बनाकर करते हैं ।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें