बुधवार, 21 सितंबर 2016

जिज्ञासा : चरण 2

चरण 1 से क्रमश: । अर्जुन बोला हे परम् ब्रम्ह, हे परम् धाम, हे सर्वोच्च सत्य स्वरूप, हे पवित्र, हे देवपुरूष, हे सर्वोच्च देव, हे अजन्मे, हे सर्वव्यापी ब्रम्ह । व्याख्या - जिज्ञासाओं को गुरू के सम्मुख व्यक्त करने के लिये सबसे पहले तो अर्जुन को गुरू की मर्यादा के अनुरूप उचित शब्दों की आवश्यकता थी । इस अपेक्षा की पूर्ति में वह गुरू के लिये उन सभी सम्मानित शब्दों का प्रयोग करता है जिनका उसे ज्ञान था यथा परम् ब्रम्ह, परम् धाम आदि । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें