महाभारत ग्रंथ में ऐसा वर्णन आता है
कि आत्मा जब प्रकृतीय गुणों के साथ अपने को युक्त प्रदर्शित करती है तो उसे
क्षेत्रज्ञ कहा जाता है जबकी आत्मा अपने मौलिक स्वरूप अर्थात् दृष्टा रूप में अपने
को प्रदर्शित करती है तो उसे परमात्मा बताया जाता है । वेदांत में इस भिन्नता का
कारण कहा गया है कि माया की आवरण शक्ति के प्रभाव से यह सम्भव होता है । इसे ही
अज्ञान बताया जाता है । इस अज्ञान का फल होता है कि आत्मा दृष्टा स्वरूप से च्युत
हो कर्ता स्वरूप ग्रहण कर लेती है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें